
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : चौपाटी रोड की सड़क पूरी तरह खराब, जोखिम बढ़ा…
राजनांदगांव | त्रिवेणी परिसर से चौपाटी को जाने वाली सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। पैदल चलने वाले तो परेशान है ही, दुपहिया वाहन भी खराब सड़क की वजह से अनियंत्रित हो रहे हैं।
इस हिस्से में रोजाना स्कूली बच्चे, वॉक करने वाले बुजुर्ग और खिलाड़ी आवाजाही करते हैं। सड़क की गिट्टियां उखड़ गई है। जिसमें जल्द सुधार की जरूरत है।



