छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : CM साय आज इनोवेशन महाकुंभ 1.0 प्रोग्राम में होंगे शामिल …

By kadwaghut|05 May 2026, 10:56 AM
f X W

रायपुर. सीएम विष्णुदेव साय आज बस्तर जाएंगे. दोपहर 2 बजे रायपुर से जगदलपुर रवाना होंगे. दोपहर लगभग 3.30 बजे शहीद महेंद्र कर्मा विवि जाएंगे, जहां सीएम साय इनोवेशन महाकुंभ 1.0 प्रोग्राम में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 7 बजे बस्तर से रायपुर एयरपोर्ट आएंगे. यह भी पढ़े कार्टूनिस्ट दिवस (5 मई) के अवसर पर कार्टून वॉच पत्रिका की ओर से मंगलवार को लाइव कैरिकेचर मेकिंग और कार्टून प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम सिविल लाइंस स्थित नए सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में शाम 5:55 बजे से शुरू होगा. आयोजन संयोजक त्र्यंबक शर्मा ने बताया कि इस मौके पर अखिल भारतीय कार्टून प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए हैं. इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय “युद्ध के समय विदेशी यात्रा छोड़ें – बस्तर आइए, जहां शांति और हरियाली है” रखा गया था.

Advertisement
Advertisement

इस थीम के जरिए कलाकारों ने बस्तर पर्यटन, शांति और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार संयुक्त रूप से हैदराबाद के मृत्युंजय और बेंगलुरु के रघुपति श्रींगेरी को मिला. द्वितीय पुरस्कार बिबेक सेनगुप्ता और अनूप राधाकृष्णन को दिया गया. तृतीय पुरस्कार मोहन कुमार और शैलेश को मिला. इसके अलावा 20 विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे. चयनित कार्टूनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. कार्यक्रम के दौरान नागपुर के कलाकार संजय मोरे और उमेश चारोले लाइव कार्टूनिंग डेमोंस्ट्रेशन देंगे.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins