छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : CM विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल…

By kadwaghut|10 May 2026, 1:07 PM
f X W

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री साय ने हरिनाम संकीर्तन की परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी देते हैं। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बंगाली समाज के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए सांसद बघेल और विधायक यादव ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins