छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : एप में सुधार नहीं, शिक्षकों को हाजिरी लगाने में हो रही परेशानी…

By lokesh sharma|05 Aug 2026, 11:55 AM
f X W

राजनांदगांव , स्कूलों में समय पर पहुंच कर ऑनलाइन हाजरी लगाने वीएसके एप के सर्वर और तकनीकी समस्या से शिक्षकों को परेशान होना पड़ रहा है। लंबे समय से यह स्थिति बनी हुई है इसमें अब तक सुधार नहीं हुआ। इससे शिक्षकों का समय खराब हो रहा और दूसरी तरफ क्लासेस और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अंचल इलाकों के स्कूलों में इस तरह की ज्यादा समस्या है। स्कूल में मौजूद होने के बाद भी एप में शिक्षकों का लोकेशन 100-200 मीटर दूर दिख रहा। इससे शिक्षकों की परेशानी बढ़ी हुई है।

Advertisement
Advertisement

शिक्षा विभाग इस मामले में प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले बेहतर स्थिति होने का दावा कर रहा है। शिक्षक व्यवस्था में सुधार करने की मांग कर रहें है। सर्वर और लोकेशन एरर से स्कूल पहुंचने के बाद भी नहीं लग पा रही समय पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाती। शिक्षकों पर वीएसके एप में हाजरी नहीं लगने पर वेतन कटने का चिंता सता रही थी। इस कारण वह सभी काम छोड़ कर इसी काम में व्यस्त रहते थे। सर्वर डाउन, लोकेशन मिसमैच और ऐप में बार-बार आने वाली त्रुटियों के कारण शिक्षकों को समय पर उपस्थिति दर्ज कराने में मशक्कत करनी पड़ रही है।

शिक्षकों को जारी हुआ वेतन: स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने 15 अगस्त तक तकनीकी समस्या का समाधान करने और तकनीकी गड़बड़ी से किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटने की बात कही है। इससे शिक्षकों को राहत मिल पाई है। शिक्षक संगठन लंबे समय से ऐप में सुधार की मांग कर रहे थे। शिक्षा मंत्री ने अफसरों को इसमें सुधार का आश्वासन दिया है। शिक्षकों के सुझावों पर ऐप को ज्यादा सरल, उपयोगी और प्रभावी बनाया जाएगा। डीईओ प्रवास सिंह बघेल ने बताया किसी शिक्षक का वेतन नहीं काटा गया सभी को जारी किया गया है।

READ ALSO  CG : ड्रिप सिंचाई से आसान हुई हीरामती यादव की खेती ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins