छत्तीसगढ़

कैमरे में कैद हुआ रिश्वतखोर पटवारी, रकम गिनते VIDEO वायरल होते ही निलंबित

By Admin|29 May 2026, 5:11 PM
f X W

कोरबा.

Advertisement
Advertisement

एक और पटवारी का किसान से रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया है. मामला कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान तहसील के पिपरिया हल्के का मामला है.

जानकारी के अनुसार, पिपरिया व सिर्री हल्के के पटवारी विनोद अग्रवाल ने जमीन का वन पट्टा ऑनलाइन करने के लिए 5 हजार और फौती नामांतरण के लिए 10 हजार की रिश्वत मांगी थी. मजबूर किसान ने पटवारी को रिश्वत देने के साथ-साथ टेबल के नीचे नोट गिनते हुए उसका वीडियो भी बना लिया. वीडियो वायरल होने के बाद पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम मनोज कुमार बंजारे ने पटवारील विनोद अग्रवाल को निलंबित कर दिया है. 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  महंगाई के बीच दुर्ग नगर निगम का तोहफा, अब किफायती दाम में मिलेगी सब्जी की टोकरी

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins