छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: चाकू मारने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

By kadwaghut|25 Dec 2025, 10:16 PM
f X W

राजनांदगांव। थाना कोतवाली राजनांदगांव क्षेत्र अंतर्गत पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 953/2025 (धारा 296, 118(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट) के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

Advertisement
Advertisement

यह भी पढे़ : राजनांदगांव: धान चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

इस मामले में प्रार्थी संजय नायक द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 22 अक्टूबर 2025 की रात्रि लगभग 07:30 से 08:00 बजे के मध्य आरोपी शुभम नायक उर्फ उड़ी (उम्र 27 वर्ष), निवासी नया बस स्टैंड, जेल रोड, स्वीपर मोहल्ला, राजनांदगांव, ने उनके भाई शंकर नायक के साथ मां-बहन की अश्लील गाली-गलौच करते हुए धारदार हथियार (चाकू) से बाईं जांघ पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: पुलिस की सराहनीय पहल: गुम हुए 20 मोबाइल फोन बरामद कर धारकों को सौंपे….

घटना के बाद से आरोपी करीब दो माह से फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 25 दिसंबर 2025 को पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक नग धारदार बटनदार चाकू को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

यह भी पढ़े : राजनांदगांव: बदमाशों के ​​खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, ​एक आरोपी गिरफ्तार,

विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 भी जोड़ी गई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना कोतवाली राजनांदगांव में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

READ ALSO  CG : जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़ ...

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने हेतु माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins