
राजनांदगांव : सिंधु ब्लास्टर्स ने सिंधु सनातन को हराया झूलेलाल स्ट्राइकर्स ने भी अपना मैच जीता…
राजनांदगांव , पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कालाणी नगर द्वारा 14 मई से 21 मई तक आठ दिवसीय सिंधु खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समाज के बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में उत्साह का माहौल है। समाज के सभी वर्गों को खेलों से जोड़ने और युवाओं में खेल भावना विकसित करने महोत्सव में रात्रिकालीन क्रिकेट, वॉलीबॉल, इंडोर खेल आकर्षण का केंद्र है। रॉयल किड्स स्कूल परिसर में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। माता मंदिर के सामने ग्राउंड में वॉलीबॉल स्पर्धा जारी है।
इसके अलावा सिंधु भवन में कैरम, शतरंज, रस्सीकूद, रिंग थ्रो, स्पून दौड़ और कुर्सी दौड़ जैसी इंडोर प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का संचालन करने अंपायर, कोच और प्रायोजकों की व्यवस्था की गई है। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। सिंधी समाज के युवाओं ने आईपीएल की तर्ज पर टीमें बनाई है। उनके बीच रोज मैच खेले जा रहे हैं। इसमें कई नई प्रतिभाएं सामने आ रहीं।
सिंधी वारियर्स ने सुपर किंग्स को किया पराजित: झूलेलाल सुपर किंग्स ने 7 ओवर में 5 विकेट पर 56 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। कपिल अंदानी ने 18 बॉल में 20 रनों की पारी खेली। अगली टीम सिंध वारियर्स के यश वाधवानी ने 2 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट और हर्ष लहर वानी ने 1 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट लिया। जवाब में सिंध वारियर्स ने 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 58 रन बनाते इस मैच को आसानी से जीत लिया।
सिंधु ब्लास्टर्स ने सिंधु सनातन शक्ति को हराया सिंधु ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते 7 ओवर में 6 विकेट पर 76 रनों का लक्ष्य दिया। वंश ने 11 बॉल पर 16 रनों की पारी खेली। सिंधु सनातन शक्ति से भावेश पंजवानी ने 1 विकेट में 15 रन देकर 2 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते सिंधु सनातन शक्ति ने 7 ओवर में 3 विकेट खोकर 62 रन बना सकी। नरेन्द्र ने 18 बॉल पर 24 रन, राहुल ने 12 बॉल में 29 रन बना सकी। वंश ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिया।


