छत्तीसगढ़

CG : छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह, बस्तर में विकास और सुरक्षा रणनीति पर मंथन …

By kadwaghut|18 May 2026, 12:36 PM
f X W

छत्तीसगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राज्य में राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। रायपुर और बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा, विकास और प्रशासनिक रणनीति को लेकर कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों की तैयारी की गई है। शाह का यह दौरा तीन दिनों का बताया जा रहा है, जिसमें वे विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगे। सूत्रों के अनुसार, नक्सलवाद के प्रभाव में आई कमी के बाद अब बस्तर क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज करने पर जोर दिया जा रहा है। सुरक्षा कैंपों को जन-सुविधा केंद्रों में बदलने की प्रक्रिया भी चल रही है, जिसके तहत आदिवासी इलाकों में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

बस्तर के नेतानार क्षेत्र को इस बदलाव का प्रतीक माना जा रहा है, जहां विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। बताया जा रहा है कि अमित शाह क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी ले सकते हैं, जिसमें विकास और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। भाजपा जहां इसे विकास और सुरक्षा के नए दौर की शुरुआत बता रही है, वहीं कांग्रेस सरकार की नीतियों और दावों पर सवाल उठा रही है।

अमित शाह ने पहले यह दावा किया था कि छत्तीसगढ़ से 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा हो जाएगा। अब राज्य में नक्सल गतिविधियों में कमी के बाद सरकार विकास कार्यों को गति देने पर जोर दे रही है। दौरे को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

READ ALSO  Rajnandgaon : विपक्ष की अराजकता फैलाने की नीति का पटाक्षेप करने भाजपा निकालेगी 1 नवंबर को जनजागरण पदयात्रा
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button