छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: सरकारी दफ्तर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, अधिकारी ने कहा होगी कार्यवाही

By kadwaghut|17 May 2026, 2:42 PM
f X W

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव जिले के सोमनी क्षेत्र में बिजली विभाग के दफ्तर का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि रात के समय लगातार बिजली बंद होने की समस्या से परेशान ग्रामीण शिकायत लेकर बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे थे।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान विभागीय दफ्तर में कुछ लोग शराब पार्टी करते नजर आए, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

मामले को लेकर जब सीएसपीडीसीएल अधिकारी कौशलेंद्र पांडे से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि कर्मचारी दोषी पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर विभागीय कार्यालय में इस तरह की गतिविधियां सवाल खड़े कर रही हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : DMF के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पर कलेक्टर की सख्ती ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins