छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राजधानी संपदा न्यास की कमान पहली बार महिला के हाथ सौंपी …

By kadwaghut|02 May 2026, 11:43 AM
f X W

राजनांदगांव | राजधानी संपदा न्यास की जिम्मेदारी पहली बार महिला नेत्री को सौंपे जाने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने खुशी जताते हुए आभार व्यक्त किया है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा गायकवाड़ ने भाजपा कार्यालय में आयोजित महिला सम्मेलन में कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

Advertisement
Advertisement

महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पारुल जैन और महामंत्री मिथलेश्वरी वैष्णव ने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार कदम उठाए हैं। इतना बड़ा दायित्व मिलना भाजपा की महिला सशक्तिकरण नीति का प्रमाण है। जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में किरण वैष्णव को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : शिक्षक पर गिरी गाज, 48 घंटे जेल में रहने के बाद DEO ने किया निलंबित ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins