
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : 2 किलो गांजा जब्त, महिला गिरफ्तार…
राजनांदगांव | चिखली पुलिस ने गांजा की अवैध बिक्री करने वाली महिला से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से 2 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 24 हजार रुपए के करीब है।
पुलिस ने बताया कि चिखली तालाब पार में गांजा की अवैध बिक्री कर रही महिला की सूचना मिली। जिसके बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां से आरोपी नेहा मरकाम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 2 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त किया।



