छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नपं के बजट में कोई नया कर नहीं और न उनमें वृद्धि, नागरिकों को बड़ी राहत…

By lokesh sharma|19 Apr 2026, 11:14 AM
f X W

अंबागढ़ चौकी , नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रावधानित आय-व्यय का बजट पेश किया। लाभ का बजट पेश करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष में हमने नागरिकों पर किसी प्रकार कोई अतिरिक्त कर रोपित नहीं किया है। इससे आम जनता को राहत प्राप्त होगी।

Advertisement
Advertisement

नपं अध्यक्ष ने 8 लाख 50 हजार का लाभ का बजट पेश किया। बजट नगर पंचायत की सामान्य सभा में सर्वसम्मति से पारित हुआ। नपं अंबागढ़ चौकी में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 28 करोड़ 87 लाख 17 हजार का प्रावधान रखा है। जिसमें राजस्व आय 9 करोड़ 60 लाख, पूंजीगत आय 19 करोड़ 26 लाख का प्रावधान रखा है।

सामान्य सभा में बजट के दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, पार्षद ईश्वरी ध्रुवे, विनोद डेहरिया, उमा निषाद, किशुन पटेल, झरनेश कंुभकार, सुरेश नेताम, गोपीचंदा देवांगन, उषा यादव सीएमओ विजय पांडेय व निकाय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। आम जनता की हितों को ध्यान में रखते हुए नपं परिषद ने बजट में किसी प्रकार का कोई नया कर आरोपित नहीं किया है।

जबकि करों में किसी प्रकार की कोई वृद्धि भी नहीं की गई है। नगरीय निकाय में संपत्ति कर, समेकित कर, जल कर व यूजर्स चार्ज में किसी भी प्रकार की कोई वृद्धि नहीं कर आम जनता को पूरी तरह राहत प्रदान करने की कोशिश की गई है।

सबका साथ व सबका विश्वास से ही आएगा बदलाव: नगर के सभी 15 वार्डो में जब समुचित रूप से विकास कार्य होंगे तभी नगर का विकास हो पाएगा। इसके लिए आवश्यक है कि हम मिलकर काम करें। केन्द्र शासन व राज्य शासन की योजनाओं के बेहतर ढंग से क्रियान्वयन के अलावा शासन के मार्गदर्शन में शासन से ही सहयोग प्राप्त कर हम विकास की गति को काफी आगे ले जा सकते हैं। नपं अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि उनके लिए सभी 15 वार्ड व सभी पार्षद समान है। हम नगर के समुचित विकास के लिए किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं कर सकते हैं।

READ ALSO  राजनांदगांव : विद्यार्थी प्रकोष्ठ के हेमंत अध्यक्ष व क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रमुख टुकेश बने…

कार्यों को पूर्ण करने की दिशा में कार्य नपं अध्यक्ष मानिकपुरी ने परिषद को बताया कि उनके कार्यकाल का यह दूसरा बजट है। परिषद का कार्यकाल एक वर्ष दो माह व शपथ ग्रहण से एक वर्ष एक माह ही पूर्ण हुआ है। बताया कि हमने एक वर्ष में निकाय के लिए करोड़ों की संपत्तियां बनाई है।

हमने नगर विकास के लिए शासन से करोड़ों की जमीन प्राप्त की है। जबकि अधूरे व अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने की दिशा में कार्य किया है। जबकि पेयजल पाइप लाइन विस्तार, इंटेक वेल के लिए भूमि अधिग्रहण तथा डब्ल्ूटीपी से जुड़े कार्यों में काफी प्रगति लाई है।

नपं अध्यक्ष ने बताया कि नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में पार्षद व अध्यक्ष निधि का समुचित उपयोग किया गया है। हमने निकाय में पूरी मितव्ययिता में ध्यान देते हुए किसी भी तरह से शासकीय धनराशि का दुरूपयोग नहीं होने दिया है। जबकि शिवनाथ मुक्तिधाम उन्नयन के लिए शासन से 25 लाख की मंजूरी भी लाई है।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins