कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : पशुओं में बीमारी होने पर तत्काल निकटस्थ पशु चिकित्सालय या मोबाइल वेटेरीनरी यूनिट पर करें सम्पर्क…

By lokesh sharma|06 Feb 2026, 12:39 PM
f X W

कोरबा । पशु औषधालय छुरी का नियमित रूप से संचालन हो रहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा बताया गया कि संस्था के सुचारू संचालन हेतु पशु औषधालय दर्री (कटघोरा) के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी जोगेन्द्र चंद्रा (मो. 7987581462) को अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है। वे अपने मूल कार्य के साथ-साथ प्रति सप्ताह तीन दिवस नियमित रूप से पशु औषधालय छुरी का कार्य संपादन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, जिले में संचालित मोबाइल वेटेरीनरी यूनिट भी संबंधित क्षेत्र में नियमित रूप से सेवाएँ प्रदान कर रही है।

Advertisement
Advertisement

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा बताया गया है कि जिला कार्यालय को अभी तक ऐसी कोई शिकायत या सूचना प्राप्त नहीं हुई है कि क्षेत्र अथवा जिले में किसी भी प्रकार की बीमारी फैलने से पशुओं की मृत्यु हो रही है। यदि भविष्य में ऐसी कोई सूचना प्राप्त होती है, तो तत्काल शिविर आयोजित कर आवश्यक उपचारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिला पशु चिकित्सा विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे पशुओं में किसी प्रकार की बीमारी होने पर तत्काल निकटस्थ पशु चिकित्सालय या मोबाइल वेटेरीनरी यूनिट से संपर्क करें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रक्षाबंधन स्नेह, विश्वास और अपनापन का उत्सव: ललित चंद्राकर ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins