छत्तीसगढ़

मोहला : तीन बार जांच की, इसके बावजूद पंचायत सचिव पर कार्रवाई नहीं …

By kadwaghut|16 May 2026, 11:46 AM
f X W

मोहला l जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय मानपुर के ग्राम पंचायत में सचिव के खिलाफ मनमानी और भ्रष्टाचार की गंभीर िट’ाकायतों के बावजूद जांच में खानापूर्ति की जा रही है। मामले की तीन बार जांच की गई, लेकिन अभी तक सचिव के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई की जानकारी नहीं आई है।

Advertisement
Advertisement

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत मानपुर के 14 वार्ड पंचों ने लिखित में शिकायत करते हुए सचिव जयप्रकाश बोरकर को हटाने की मांग की थी। वार्ड पंचों ने सचिव के ज्वाइनिंग से लेकर अब तक के कार्यों तथा केशबुक, लेखा पंजी, बिल वाउचर, स्टॉक पंजी आदि समस्त अभिलेखों की जांच की मांग की थी। पंचों की िट’ाकायत के बाद जांच जरूर की गई, लेकिन तीन बार जांच के बावजूद सचिव की अनुपस्थिति का बहाना बनाकर जांच अधूरी रखी गई। जानकारी मिली है कि सचिव ने स्वयं जांच दल के सामने खुद को उस ग्राम पंचायत से हटाने का आग्रह किया था, इसके बावजूद सचिव को उसी ग्राम पंचायत में रखा गया है।

सरपंच ने भी की जांच बढ़ाने की मांग: जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर जनपद पंचायत मानपुर से गठित जांच दल ने आरईएस के अनुविभागीय अधिकारी देवेंद्र रजक के नेतृत्व में तीन बार जांच की। तीनों बार सचिव की अनुपस्थिति के कारण जांच पूरी नहीं हो पाई। सरपंच शकुंतला घावड़े ने वार्ड पंचों की कम उपस्थिति के कारण जांच को और आगे बढ़ाने का लिखित बयान दिया था। कार्रवाई अटकी हुई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : स्वदेशी जागरण मंच की नई कार्यकारिणी का गठन किया…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins