छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा जिला

CG : शराब नहीं पीने पर मारा गया मोहन, जांजगीर-चांपा में फिर हत्या …

By kadwaghut|15 May 2026, 4:14 PM
f X W

जांजगीर चांपा। जिले में एक और हत्या से सनसनी फैल गई है, जहां एक शख्य की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। शराब पीने से मना करने पर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरु कर दी है। यह घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मोहन महिपाल (45) के रूप में हुई है, जो कि तंनौद गांव का रहने वाला था। शराब पीने से मना करने को लेकर उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में वो घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरु कर दी है। जल्द ही पुलिस इस मामले में खुलासा कर सकती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : रात 2 बजे से लगातार केशकाल में हो रही भारी बारिश ...

Related Articles

Back to top button