
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : आउटर इलाकों में कचरा डंप होने से बढ़ी परेशानी…
राजनांदगांव । शहर के आउटर क्षेत्रों में खुले में कचरा डंप किए जाने से आसपास रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कचरे से उठने वाली बदबू और गंदगी के कारण वहां का वातावरण प्रदूषित होता जा रहा है।
नियमित सफाई नहीं होने से कचरे के ढेर लगातार बढ़ रहे हैं। इससे मच्छरों और आवारा पशुओं की संख्या बढ़ रही है। निगम से नियमित कचरा उठाव और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की जा रही है।


