छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आरपीएफ ने 4 अंतरराज्यीय तस्करों से 34 लाख का गांजा बरामद किया ….

राजनांदगांव l दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के आरपीएफ नागपुर मंडल ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत दो अलग-अलग मामलों में कुल 4 अंतर राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा। इस टीम के द्वारा 34 लाख रुपए से ज्यादा कीमत का गांजा बरामद किया गया है।

पहला मामला 8 मई का है। ट्रेन नंबर 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सालेकसा से गोंदिया के बीच चेकिंग की गई जिसमें दो संदिग्ध मिले। पहला आरोपी रॉकी पता रामपुर ताराडीह, थाना आमस जिला गया को पकड़ा गया।

दूसरा आरोपी सनातन भोई पता टीआरएल क्वार्टर 72 थाना बेलपहाड़ जिला झारसुगुड़ा को पकड़ा। दोनों के दो ट्रॉली बैग से 16.374 किलोग्राम गांजा मिला। इसकी कीमत 8 लाख 18 हजार 700 बताई गई। दोनों आरोपियों और जब्त गांजे को जीआरपी गोंदिया को सौंप कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जांच जारी है। दूसरा मामले में 9 मई को पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस में कन्हान से नागपुर के बीच एसी कोच ए-1 की बर्थ 40 पर यात्रा कर रहे दो संदिग्धों के दो पिट्ठू बैग, दो ट्रॉली बैग की जांच की। बैग में गांजा होने की पुष्टि हुई।

आरोपी श्रीहर्ष मोहंती पता न्यू हरिधाम सोसायटी, थाना उधना, जिला सूरत वहीं दूसरा आरोपी सिपुन गौड़ा, पता रोडशाही बुरझरी नवागांव, जिला गंजम को पकड़ा। उनसे 52.04 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसकी कीमत 26 लाख रूपया बताई गई। आरोपियों से मोबाइल दूसरी सामग्री जीआरपी को सौंप कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button