छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मोहड़ में लगेगा 8 मेगावाट का सोलर प्लांट, निगम के 12 करोड़ रुपए बचेंगे…

By kadwaghut|27 Aug 2026, 10:47 AM
f X W

राजनांदगांव नगर निगम के बिजली बिजली को शून्य करने के लिए मोहड़ में सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। इससे निगम के सालाना बिजली बिल के 12 करोड़ रुपए की बचत होगी। पिछले दिनों महापौर मधुसूदन यादव ने निगम और क्रेडा विभाग के अधिकारियों के साथ मोहड़ में 8 मेगावाट सोलर प्लांट स्थापना हेतु स्थल निरीक्षण किया।

महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि मोहारा फिल्टर प्लांट, स्ट्रीट लाइट, निगम कार्यालय और अन्य प्रशासनिक भवनों के संचालन में नगर निगम को हर महीने लगभग 1 करोड़ रुपए का बिजली बिल चुकाना पड़ता है। इस भारी खर्च के कारण निगम कर्मचारियों के वेतन भुगतान तक में कठिनाइयां आती हैं। इस वित्तीय भार को खत्म करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मांग की गई थी।

नगर निगम आयुक्त मरकाम ने बताया कि प्लांट स्थापना के लिए मोहड़ स्थित राजगामी संपदा न्यास के स्वामित्व वाली भूमि की मांग हेतु कलेक्टर को औपचारिक पत्र प्रेषित कर दिया गया है। भूमि स्वीकृति के बाद शासन से अनुदान प्राप्त कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य सावन वर्मा, आलोक श्रोती, पार्षद संजय रजक सहित अफसर मौजूद रहे।

महापौर ने स्थल निरीक्षण किया। 6 महीने के भीतर प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य महापौर ने बताया कि निगम और क्रेडा अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से तैयार प्रस्ताव को तकनीकी और वित्तीय स्वीकृति के लिए राज्य शासन को भेजा जा रहा है। अगले 6 महीनों के भीतर प्लांट की स्थापना पूरी करने की तैयारी है, ताकि स्वयं बिजली उत्पादन कर निगम को हर साल होने वाले 12 करोड़ के भुगतान से स्थायी मुक्ति मिल सके।

READ ALSO  CG : साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button