छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : विस अध्यक्ष को बताई गई औद्योगिक क्षेत्र की समस्या …

By kadwaghut|11 Jul 2026, 12:56 PM
f X W

राजनांदगांव | नांदगांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष जैन, ईश्वर भाई पटेल व नवीन जायसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से मुलाकात की गई। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत की समस्या जो बहुत समय से चली आ रही है उसके बारे में चर्चा की गई।

18 एकड़ में प्रस्तावित सब स्टेशन 11-33 केवी को जो किसी कारणवश पेंडिंग पड़ा हुआ है उसको जल्द पूरा कराने के लिए ध्यान आकर्षण किया गया, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र में बार-बार लाइन बंद होने की समस्या से जो नुकसान होता है वह रुक सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : स्वास्थ्य योजनाओं के लक्ष्य पूरे नहीं हुए तो होगी कार्रवाई, अधिकारियों को मिला एक महीने का अल्टीमेटम...

Related Articles

2

Back to top button