छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : ज्ञान भारतम योजना: तिल्दा के ख़ौना गांव में मिली 100 वर्ष पुरानी 5 पांडुलिपियां …

By kadwaghut|14 May 2026, 3:56 PM
f X W

रायपुर । ज्ञानभारतम मिशन के तहत रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड की ग्राम पंचायत ख़ौना में ऐतिहासिक महत्व की 5 पांडुलिपियां प्राप्त हुई हैं। ये सभी पांडुलिपियां 100 वर्ष से अधिक पुरानी हैं और ब्रिटिश काल की हैं।

गांव के निवासी राकेश सिंह ठाकुर के घर पर ये दस्तावेज संरक्षित हैं। उनके पूर्वज गांव के मालगुजार थे। इन पांडुलिपियों में तत्कालीन राजस्व प्रकरण, राजस्व वसूली एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण ब्यौरे दर्ज हैं।

ग्राम खौना में आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर में धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इन पांडुलिपियों का अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर राकेश सिंह ठाकुर को इस अमूल्य धरोहर को पीढ़ियों से संरक्षित रखने के लिए सम्मानित किया गया और बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इन सभी पांडुलिपियों को ज्ञान भारतम ऐप में अपलोड कर दर्ज किया गया है, जिससे यह राष्ट्रीय डिजिटल संग्रह का हिस्सा बन गई हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  रायपुर में आधी रात भीषण सड़क हादसा: स्कोडा ने बलेनो को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ...

Related Articles

2

Back to top button