छत्तीसगढ़

CG : हाफ मर्डर के आरोपियों को 10-10 साल की हुई सजा …

By lokesh sharma|10 Jul 2026, 10:07 AM
f X W

पेंड्रा। गौरेला में 23 अक्टूबर, 2024 को दाबेली दुकान संचालित करने वाले दो भाइयों ने युवक कान्हा नामदेव पर चाकू से घातक हमला किया था. पीड़ित पेशे से ऑटो चालक है. आरोपियों ने उनकी दुकान के सामने ऑटो खड़ा करने से धंधे में नुकसान कराने का आरोप लगाते हुए वारदात को अंजाम दिया था. हत्या के प्रयास मामले में कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 10-10 साल की कड़ी सजा सुनाई है. पेण्ड्रारोड स्थित द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल की अदालत ने यह फैसला सुनाया है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना 23 अक्टूबर 2024 की रात लगभग 8:30 बजे गौरेला थाना अंतर्गत कमानिया गेट के पास भागू किराना दुकान के सामने पर हुई थी. पीड़ित कान्हा नामदेव, आरोपी गिरधारी सोनी की दुकान पर दाबेली खाने गया था. वहां पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी गिरधारी सोनी और उसके भाई लवकुश सोनी ने उसे घेर लिया. लवकुश ने कान्हा को दबोच लिया, जबकि गिरधारी ने दुकान में रखे धारदार चाकू से उसके सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. घटना की सूचना मिलने पर घायल को उसके भाई अनिल नामदेव ने मौके पर पहुंचकर कान्हा को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया. मामले की शिकायत थाने में दी गई. पीड़ित कान्हा नामदेव ने बताया कि हमला करते वक्त दोनों भाई चिल्ला रहे थे कि वह उनकी दुकान के सामने ऑटो खड़ा करके उनका धंधा चौपट करता है. ऑटो खड़े रहने से ग्राहक दुकान पर कम आते हैं, जिसकी वजह से उन्हें भारी नुकसान होता है. इसी रंजिश में दोनों ने जान से मारने की नीयत से युवक कान्हा पर जानलेवा हमला किया था.

READ ALSO  CG : महिला कृषक सम्मेलन आयोजित ...

गौरेला पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में इस्तमाल 9.5 इंच लंबा धारदार चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए गए. बिलासपुर की क्षेत्रीय न्यायालयीक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम से भी घटनास्थल का निरीक्षण कराकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए थे. ​न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और सबूतों को देखने के बाद आरोपियों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति और अपराध की क्रूरता पर विचार किया.

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button