छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजन…

By kadwaghut|07 Sep 2026, 11:27 AM
f X W

डोंगरगांव| शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला डोंगरगांव में शिक्षक दिवस के अवसर पर शाला के विद्यार्थी प्रकोष्ठ ने विद्यालय के अपने गुरुजनों का सम्मान किया। आयोजन में विद्यार्थियों ने प्रत्येक शिक्षकों को आमंत्रित करने के लिए हस्ताक्षर कार्ड बनाए।

संस्था के प्राचार्य उमा हरिवंश के निर्देशन में प्रभारी प्राचार्य तामेश्वर राव मलिआर्य और संस्था के समस्त शिक्षकों ने मां सरस्वती और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र का पूजा अर्चना और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थी प्रकोष्ठ के समन्वयक अनिल कुमार पटेल (व्यायाम शिक्षक) ने गीत सुनाया।

व्याख्याता दीपमाला नेताम ने बच्चों को प्रेरक प्रसंग सुनाएं और प्रशिक्षु शिक्षक खुशहाली देवांगन ने बच्चों को प्रेरक गाना गाकर सुनाया। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक गुरुजनों का सम्मान किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका! जिला पंचायत में 2 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन ...

Related Articles

Back to top button