DPR छत्तीसगढ समाचारकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : सिविल अस्पताल पखांजूर का और बेहतर ढंग से किया जाएगा कायाकल्प

By lokesh sharma|13 May 2026, 3:29 PM
f X W

कलेक्टर ने निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बरतने तथा सुविधाओं में विस्तार करने के दिए निर्देश

Advertisement
Advertisement

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के दूरस्थ पखांजूर क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज सिविल अस्पताल सह मातृ शिशु अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने सिविल अस्पताल को और अधिक सुविधा संपन्न और सेवाओं में विस्तार करने के निर्देश खंड चिकित्सा अधिकारी को दिए। इस दौरान कलेक्टर ने विभिन्न वार्डों का अवलोकन एवं निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से हालचाल जाना।


कलेक्टर आज सुबह 10 बजे सिविल अस्पताल सह मातृ शिशु अस्पताल पखांजूर पहुंचे, जहां निर्माणाधीन कार्यों का मुआयना किया। उन्होंने अस्पताल के पीछे बनाए जा रहे प्रसाधन कक्ष का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश बीएमओ को दिए। तदुपरांत उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी महिला एवं पुरुष वार्ड, नर्सिंग स्टॉफ कक्ष, आपात चिकित्सा कक्ष, एक्स-रे विभाग, पोषण पुनर्वास केंद्र, लैबोरेटरी, एएनसी कक्ष सहित हमर लैब आदि कक्ष में जाकर सतत् निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से चर्चा कर उनका हालचाल भी जाना। बीएमओ ने बताया कि वर्तमान में यहाँ अधिकतर वायरल फीवर से पीड़ित मरीज आ रहे हैं।

कलेक्टर ने कहा कि पिछले प्रवास की तुलना में वर्तमान में काफी सकारात्मक सुधार हुए हैं, लेकिन इसमें और सुधार की गुंजाइश भी है। साथ ही स्वच्छता पर और अधिक फोकस करने के साथ-साथ परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगवाने और गंदगी करने वालों से जुर्माना वसूलने के लिए भी बीएमओ को निर्देशित किया। उन्होंने 10 बेड वाले एनआरसी में बेड ऑक्यूपेंसी में वृद्धि करने और बेहतर सेवाएं मुहैय्या कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान नगर पंचायत पखांजूर के अध्यक्ष साहा, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी, एसडीम पखांजूर मनीष देव साहू सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

READ ALSO  CG : गौशालाओं के उन्नयन और पशु कल्याण व्यवस्था को सुदृढ़ करने कलेक्टर ने दिए निर्देश


प्रस्तावित मावा मोदोल और निर्माणाधीन लाइब्रेरी का किया स्थल निरीक्षण
इसके पश्चात् कलेक्टर ने नगर पंचायत पखांजूर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रस्तावित मावा मोदोल कोचिंग संस्थान के लिए स्थल निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्रस्तावित लाइब्रेरी और बाजार शेड परिसर का भी अवलोकन किया।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins