छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ऑक्सीजोन में मिला रेत का अवैध भंडारण…

राजनांदगांव , शिवनाथ तट में ऑक्सीजोन में चल रहे रेत के अवैध परिवहन पर प्रशासनिक टीम ने दबिश दी है। जहां अवैध रुप से भंडारित ​किया गया 50 ट्रिप से अधिक रेत मिला। वहीं मौके से पुलिस ने रेत के परिहवन में लगे दो ट्रैक्टर व एक लोडर मशीन भी जब्त की है। ऑक्सीजोन में धड़ल्ले से हो रहे रेत चोरी ओर खनन को लेकर भास्कर ने मंगलवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की।

जिसके बाद कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने दबिश दी। टीम ने मौके पर जांच के दौरान पाया गया कि अविनाश सोनी द्वारा शिवनाथ नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर भंडारित किया गया था। जांच में बड़ी मात्रा में रेत का अवैध भण्डारण पाए जाने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेत को जब्त की। मौके पर लगभग 40 से 50 ट्रिप ट्रैक्टर-ट्रॉली के बराबर रेत भंडारित पाई गई। कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने मौके से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक लोडर मशीन को भी जब्त किया। जब्त वाहनों को कार्रवाई के लिए सुरगी थाने में रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button