छत्तीसगढ़

CG : फावड़े से बड़े भाई को काट डाला, छोटा भाई अरेस्ट …

By kadwaghut|12 May 2026, 10:53 AM
f X W

भिलाई. घरेलू विवाद के कारण बड़े भाई को फावड़ा से हमला कर छोटे भाई ने मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है. भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि रूआबांधा स्थित मायानगर एचएससीएल कॉलोनी निवासी अशोक यादव और उसका छोटा भाई मनोज यादव दोनों मजदूरी का काम करते थे. दोनों के मध्य घरेलू बातों को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था. रविवार 10 मई की शाम अशोक और मनोज के बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि घर में रखे फावड़े से मनोज ने अशोक पर घर में रखे फावड़े से हमला कर दिया. घटना में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले में अशोक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. आसपास के लोगों की मदद से पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. डॉयल 108 एंबुलेंस की मदद से अशोक को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देख रायपुर रेफर किया गया. परिजन और मेडिकल टीम उसे रायपुर लेकर जा रही थी. तभी रास्ते में ही अशोक ने दम तोड़ दिया. शव फिलहाल मेकाहारा की मरचूरी में रखा गया है. शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा.

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : वीतरागता और आत्म-विश्वास ही वास्तविक धर्म : मुनि आगम सागर ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins