छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : भिलाई के सूने मकान में चोरी, जेवरात और कैश पार…

भिलाई । दुर्ग जिले में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है। ताजा मामला भिलाई के राधिका नगर से सामने आया है, जहां चोरों ने सूने मकान में धावा बोलकर सोने-चांदी के गहने समेत एक लाख नगद पर हाथ साफ कर दिया। शादी समारोह में शामिल होकर जब मकान मालिक घर लौटा तब उसे चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरु कर दी। यह घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, राधिका नगर में रहने वाले त्रिलोक सिंह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

सुबह जब वो घर लौटे, तो उनके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। घर के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान भी बिखरे पड़े थे। इतना ही नहीं सोने-चांदी के गहनों के साथ ही एक लाख नगद भी गायब मिला। घटना के बाद त्रिलोक सिंह ने इसकी जानकारी सुपेला थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु की। शुरुआती जांच में सामने आया कि देर रात चोर सूने मकान का फायदा उठाकर घर में घुसे और गहने-नगद लेकर रफूचक्कर हो गए। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button