छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय की अस्बा फातिमा बनीं कॉमर्स टॉपर, हासिल किए 87.8 प्रतिशत अंक

By kadwaghut|16 May 2026, 10:32 PM
f X W

राजनांदगांव। सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड के नतीजों में राजनांदगांव की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शहर के पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा अस्बा फातिमा ने वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय में 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के बाद अस्बा के घर पर जश्न का माहौल है।
बाक्स…
सफलता के पीछे मामा और मां का मार्गदर्शन
अपनी सफलता से उत्साहित अस्बा ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने टाइम मैनेजमेंट और शिक्षकों के नोट्स पर फोकस किया। अस्बा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी माता शाजिया कुरैशी और मामा डॉ. फैसल कुरैशी, डॉ. यासर कुरैशी व उमर कुरैशी को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के संबल और शिक्षकों की मेहनत ने ही उन्हें इस लायक बनाया है।
बाक्स…
घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता
परिणाम की जानकारी मिलते ही परिजनों और मित्रों ने अस्बा को मिठाई खिलाकर बधाई दी। परिवार के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अस्बा ने मेहनत के दम पर न केवल परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। सभी ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर मीरा के पसरे पहुंचे CM साय, योजनाओं का पूछा हाल और खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins