छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnadgaon : युवक के साथ 28 लाख की ठगी….

By lokesh sharma|15 Nov 2025, 1:42 PM
f X W

राजनांदगांव, डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक किसान से बैंक लोन के नाम पर करीब 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आवेदनकर्ता भुवन सिंह कंवर 60 वर्षीय निवासी ग्राम उरईडबरी तहसील लाल बहादुर नगर ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Advertisement
Advertisement

आवेदक ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ओमकार साहू और अर्पित देवांगन ने उन्हें बैंक के कर्मचारी बताकर केसीसी लोन के नाम पर ठगी की। इन दोनों ने उन्हें विश्वास में लेकर एक साथ मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की और 28 लाख रुपये की रकम हड़प ली।

भुवन कंवर के अनुसार सितंबर और अक्टूबर 2024 में ओमकार साहू उनके पास आया और अर्पित देवांगन को बैंक का कर्मचारी बताकर लाया। अर्पित ने यह कहा कि वह उनका युनियन बैंक का लोन पटाकर और अधिक लोन दिलवाने में मदद करेगा। इसके बाद ओमकार और अर्पित ने मिलकर भुवन से डोंगरगढ़ में मुलाकात की, जहां उन्हें 10 लाख रुपये का कर्ज दिलवाया गया। इसमें से 6 लाख 70 हजार रुपये नकद और 4 लाख रुपये चेक द्वारा दिए गए थे।

दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

इसके बाद अर्पित ने आईसीआईसीआई बैंक डोंगरगढ़ से भुवन कंवर के नाम पर 34 लाख रुपये का केसीसी लोन स्वीकृत कराया। ओमकार और अर्पित ने भुवन के युनियन बैंक के लोन को पटाने के नाम पर कई बार उनसे पैसे लिए और उनकी जमा राशि, फिक्स डिपोजिट और एटीएम से भी रकम निकालकर अपनी जेब में डाल ली। कुल मिलाकर इन दोनों आरोपियों ने भुवन से करीब 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस आरोपी ओमकार साहू और अर्पित देवांगन के खिलाफ धारा 318(4), 319(2)के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

READ ALSO  CG : कचरा प्रबंधन सेंटर में पार्टी करते दिखे कर्मचारी-अधिकारी, नोटिस जारी ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins