Uncategorized

Rajnandgaon: सड़क हादसा: 25 वर्षीय युवती की मौत…

By kadwaghut|05 Jun 2026, 6:13 PM
f X W

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका इंदु साहू सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत थीं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम ठेकवा निवासी इंदु साहू अपने भाई सौरभ साहू के साथ ड्यूटी के लिए सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थीं। अस्पताल के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क निर्माण के बीच वन-वे यातायात बना खतरा

स्थानीय लोगों के मुताबिक टोल प्लाजा से टेड़ेसरा तक सड़क निर्माण और डामरीकरण का कार्य अशोका बिल्डकॉन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते सड़क के एक हिस्से की डामर परत हटाकर यातायात को एक ही लेन में डायवर्ट किया गया है, जिससे वन-वे जैसी स्थिति निर्मित हो गई है।

लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।

निर्माण एजेंसी की लापरवाही पर सवाल

हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है।

पुलिस कार्रवाई पर भी उठे सवाल

घटना के बाद सोमनी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटनास्थल थाना परिसर से करीब 50 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद प्रारंभिक कानूनी कार्रवाई और पंचनामा प्रक्रिया शुरू करने में देरी हुई।

READ ALSO  मौत को सामने देख नहीं घबराई युवती, ट्रक का बंपर पकड़कर बची जिंदगी ...

कड़ी कार्रवाई की मांग

मृतका के परिजनों और क्षेत्रवासियों ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins