छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

ED के बाद अब राजनांदगांव में CBI की दस्तक, ममता नगर में रेलवे अधिकारी के घर कार्रवाई

By kadwaghut|14 Aug 2026, 6:54 PM
f X W

ED के बाद अब राजनांदगांव में CBI की दस्तक, ममता नगर में रेलवे अधिकारी के घर कार्रवाई

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की दस्तक की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राजनांदगांव के ममता नगर स्थित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अनमोल उईके के निवास पर CBI की टीम जांच कर रही है।

अनमोल उईके रेलवे के भिलाई-चरोदा क्षेत्र में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी बताए जा रहे हैं। हाल ही में भिलाई-3 स्थित रेलवे के PP यार्ड में भी CBI की टीम ने उनके कार्यालय में जांच की थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक टीम ने सीनियर DME अनमोल उईके के कार्यालय में दस्तावेजों की जांच की थी।बताया जा रहा है कि मामला कथित भ्रष्टाचार और रिश्वत संबंधी शिकायतों की जांच से जुड़ा हो सकता है।

हालांकि ममता नगर में चल रही कार्रवाई को लेकर CBI की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।इससे पहले भी भिलाई रेलवे के PP यार्ड में वर्ष 2023 में CBI की कार्रवाई हुई थी, जहां कई घंटे तक दस्तावेजों की जांच किए जाने की खबर सामने आई थी।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही राजनांदगांव में ED की टीम ने भी कई ठिकानों पर कार्रवाई की थी। ऐसे में ED के बाद अब CBI की शहर में दस्तक से राजनांदगांव एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर चर्चा में है।ममता नगर में CBI की कार्रवाई फिलहाल जारी बताए जाने के कारण विस्तृत जानकारी का इंतजार है। आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद खबर अपडेट की जाएगी।

READ ALSO  माइनिंग से मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की राह पर छत्तीसगढ़, हाई-वैल्यू इंडस्ट्री पर सरकार का जोर
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins