छत्तीसगढ़

CG : फांसी के फंदे पर लटका मिला दिव्यांग महिला का शव …

By kadwaghut|13 Jul 2026, 12:34 PM
f X W

लखनपुर: कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कोटबर्रा में दिव्यांग महिला की मौत घर में संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। महिला ने फांसी लगाई थी, लेकिन पति ने पुलिस के पहुंचने से पहले शव नीचे उतार दिया था। वहीं मायके वालों ने हत्या के आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तुल सिंह पट्टावी पुलिस टीम के साथ 12 जुलाई दिन रविवार को ग्राम कोटबर्रा घटनास्थल पर पहुंची और विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की है।

Advertisement
Advertisement

ग्राम सकरिया निवासी पावरों पैकरा का उम्र 35 वर्ष पैर से विकलांग थी। ग्राम कोटबर्रा के अमरूद मझवार उम्र 45 वर्ष से उसने प्रेम विवाह किया था। दोनों के तीन बच्चे है। शराब पीकर अमरूद मझवार अपनी पत्नी पवारों के साथ आय दिन लड़ाई झगड़ा करता था। 11 जुलाई दोपहर 3.30 बजे मायके वालों को सूचना मिली कि पावरों ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पवारों के पिता व अन्य लोग घर पहुंचे तो उसका शव जमीन पर पड़ा हुआ था। पति व ससुर ने शव नीचे उतार दिया था। दूसरे दिन सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची व शव का कब्जे में लेकर जांच की। साथ ही मृतिका के पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह होगी स्पष्ट कुन्नी पुलिस चौकी प्रधान आरक्षक बलभद्र सिंह ठाकुर से बात करने पर उनके द्वारा कहा गया कि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच में जुटी है।

READ ALSO  राजनांदगांव : बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरा…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins