छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मंत्रालय में आज 12 बजे से अहम बैठक करेंगे CM विष्णुदेव साय …

By kadwaghut|06 May 2026, 11:26 AM
f X W

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं. दोपहर 12 बजे से 2:45 बजे तक होने वाली इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. बैठक में प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था, विभागीय एवं विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति पर फोकस किया जा सकता है. साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं. बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सीएम हाउस के लिए होंगे रवाना.

“सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत 6 मई को जांजगीर-चांपा जिले में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे.इस क्रम में नगर पालिका चांपा के वार्ड क्रमांक 1 में रूद्रेश्वर शरण सिंह सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित होगा. वहीं जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलई के शासकीय हाई स्कूल परिसर में भी शिविर लगाया जाएगा. इन शिविरों में नागरिक अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनका त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा. साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं पात्र हितग्राहियों को लाभ भी प्रदान किया जाएगा.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली चाल, दिन में तेज गर्मी तो रात में बढ़ी ठंड ...

Related Articles

Back to top button