DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : छुईखदान के छिंदारी बांध और खैरागढ़ के कुम्ही नाला में 25 सितम्बर को बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल

By lokesh sharma|23 Sep 2025, 3:55 PM
f X W

खैरागढ़, जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से 25 सितम्बर, दिन गुरुवार, दोपहर 2 बजे छुईखदान स्थित छिंदारी बांध  तथा तहसील खैरागढ़ के कुम्ही नाला में सुबह 10 बजे में बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल (Mock Exercise) आयोजित की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

यह मॉक ड्रिल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

केवल अभ्यास, घबराने की आवश्यकता नहीं

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यह केवल एक प्रशिक्षण अभ्यास है, अतः किसी प्रकार की घबराहट की स्थिति न उत्पन्न करें। अभ्यास के दौरान अफवाहों से बचें और दूसरों को भी सही जानकारी दें।

जनता का सहयोग अपेक्षित

जिला प्रशासन ने कहा है कि मॉक ड्रिल की सफलता में जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है। इस दौरान शांति बनाए रखना और प्रशासन के निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : गोविंदा उत्सव में आकर्षक लाइटिंग, इत्र वर्षा व म्यूजिकल टीम की प्रस्तुति होगी…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins