छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ‍सीईओ को पत्र लिख लेखापाल पर कार्रवाई को अनुचित बताया…

By kadwaghut|28 Jul 2026, 12:02 PM
f X W

डोंगरगांव , जनपद पंचायत डोंगरगांव उपाध्यक्ष मनीष साहू ने सीईओ रोशनी भगत को पत्र लिखकर जनपद पंचायत के लेखापाल पर कार्रवा​ई को अनुचित बताया है। कार्रवाई शून्य करने की बात कही गई है। जपं उपाध्यक्ष साहू ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक 29 मई को जनपद पंचायत के सभागार में हुई थी। वहीं विभागीय फोल्डर तैयार कर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व जनपद सदस्यों को 22 मई तक उपलब्ध कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया था।

रामलाल साहू लेखापाल जनपद पंचायत को विभागीय फोल्डर उपलब्ध नहीं कराए जाने के मामले में वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवा​ई की गई, जो पूरी तरह से अनुचित है। साहू ने बताया कि बैठक पंजी में भी बाद में लेखापाल के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्ताव लिखा गया है जो गलत है। क्योंकि बैठक पंजी बैठक और प्रस्ताव होने के बाद सभी सदस्यों की उपस्थिति में अंतिम में हस्ताक्षर होते हैं।

लेकिन इस मामले में बाद में अलग हैंड राइटिंग के साथ लेखापाल पर कार्रवाई के संबंध में लिखा गया है, जो कुछ और ही इशारा कर कर है। लेखापाल के द्वारा दिए आवेदन में पूर्ण विवरण बताया कि 29 मई की बैठक की सूचना पत्र व विभागीय जानकारी के लिए भृत्य दिग्विजय सिंह चौधरी, यशवंत पटेल को तामिली कराने व विभागीय फोल्डर प्रदाय करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  लोकगीतों की मिठास, ढोलामारू की जीवंत प्रस्तुति और शास्त्रीय नृत्य की भाव-भंगिमाओं ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Related Articles

2

Back to top button