छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : शकुंतला फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय दाई दिवस पर सौहद्रा पठारी को सम्मानित किया …

By kadwaghut|05 May 2026, 3:32 PM
f X W

रायपुर । अंतर्राष्ट्रीय दाई दिवस के अवसर पर शकुंतला फाउंडेशन द्वारा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र अमलेश्वर में कार्यरत दाई श्रीमती सौहद्रा पठारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व फाउंडेशन की संस्थापिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती स्मिता सिंह ने किया।

इस मौके पर श्रीमती पठारी को उनके लंबे और समर्पित सेवा कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। वे पिछले 30 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अब तक 3000 से अधिक सुरक्षित प्रसव करा चुकी हैं। साथ ही, वे आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कार से जुड़े कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान स्मिता सिंह ने उपस्थित महिलाओं और प्रसूताओं को स्तनपान के महत्व, नवजात शिशुओं की गर्मी में देखभाल और त्वचा संरक्षण जैसे जरूरी विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत दाई दीदियां समाज की रीढ़ हैं और उनके योगदान को पहचान मिलना बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर अन्य दाई कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

शकुंतला फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। यह आयोजन उसी दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती : आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर, इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए मौका...

Related Articles

Back to top button