छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : भारी गड़बड़ी के बाद 5वीं-8वीं अंकसूची लौटाई गई …

By kadwaghut|05 May 2026, 12:04 PM
f X W

डोंगरगांव। छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही सभी स्थानीय परीक्षाओं रिजल्ट आ चुके हैं, वहीं अप्रैल माह के आखरी तारीख तक 5वीं और 8वीं के परिणामों का बच्चों और पालकों को इंतजार था। इधर रिजल्ट के देरी होने के दौरान यह जानकारी मिली कि पांचवीं और आठवीं के अंक सूचियों में भारी गड़बड़ी सामने आई है। अब गड़बड़ी के उजागर होने के बाद स्कूलों से मार्कशीट को वापस जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रिंटिंग के समय यह त्रुटि हुई है, जिसमें विभिन्न विषयों में प्राप्तांको सहित अनेक गलतियां है. मार्कशीट में डोंगरगांव का नाम, ग्रेडिंग, जन्म तारीख में त्रुटियां हुई है. शिक्षा के अधिकारी ने बताया कि हमारे यहां से सभी डेटा समय पर सही सही भेजा गया था. इधर बोर्ड की परीक्षाओं के रिजल्ट के आने के बाद से प्राथमिक और मिडिल स्कूल के बच्चों को अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार था और अब त्रुटि के चलते अंक सूची सुधार कर आने में अभी और समय लगेगा। इस मामले में डोंगरगांव बीईओ जयंत साहू ने कहा अंक सूची में त्रुटि पायी गई है, सुधार के लिए वापस भेजा गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण संशोधन विधेयक 2026-

Related Articles

Back to top button