CG : बीजेपी नेता को पत्नी संग रिसॉर्ट में पकड़ा, पति का गंभीर आरोप …
बालोद। जिले में भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी पत्नी और भाजपा जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। यह मामला तब सामने आया, जब पति ने दोनों को गुंडरदेही इलाके के एक रिसॉर्ट में एक साथ पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्यकर्ता ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह घर में बच्चों के साथ मारपीट करती है। वह बच्चों की आंख और मुंह में लाल मिर्च डालने जैसी हरकत भी करती है। साथ ही बच्चों को यह कहकर डराती है कि घर उसके नाम पर है और वह उन्हें कभी भी घर से निकाल सकती है।
आरोप है कि महिला बच्चों को यह भी धमकी देती है कि वह उनके पिता को खाने में जहर देकर मार देगी। वह यह भी कहती है कि ज्यादा बोलने पर तीनों को घर से भगा देगी। पीड़ित पति का कहना है कि पत्नी उसे और बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करती है, उसने पत्नी पर दूसरे पुरुषों से संबंध होने का आरोप भी लगाया है। पति का कहना है कि पत्नी बार-बार उसे और बच्चों को घर से निकालने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है। इस मामले में पति ने एसपी को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं पत्नी ने भी पति पर बदनाम करने, मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।



