छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : वाहनों की संख्या कम, पीडीएस दुकानों में चावल भंडारण में देरी …

By kadwaghut|11 Apr 2026, 10:33 AM
f X W

राजनांदगांव l वाहनों की संख्या कम होने के कारण नॉन के गोदामों से पीडीएस की दुकानों में चावल का भंडारण करने में देरी हो रही है। नागरिक आपूर्ति निगम से अनुबंध करने वाले चार ब्लॉक के चार ट्रांसपोर्टरों के द्वारा ब्लॉकों में 4 से 5 वाहनों से भंडारण किया जा रहा है। उन्हें वाहनों की संख्या बढा कर इस भंडारण में तेजी लाने सख्त हिदायत दी गई।

Advertisement
Advertisement

भंडारण में देरी करने वाले ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तीन माह का चावल एक साथ वितरण करने के चलते भंडारण तेजी से करने कहा गया है। खाद्य अधिकारी रविन्द सोनी ने बताया कि नॉन के गोदामों से चावल लोड कर पीडीएस की दुकानों तक पहुंचाने ट्रांसपोर्टरों ने अनुबंध किया है। चारों ब्लॉको में एक ट्रांसपोर्टर को जिम्मेदारी दी गई जो 4 से 5 ट्रक एवं अन्य वाहनों से चावल भंडारण कर रहें है। इससे भंडारण में विलंब हो रहा है। शुक्रवार को परिवहन कर्ताओं की बैठक ली गई। उन्हें वाहनों की संख्या बढ़ा कर तेजी से भंडारण करने निर्देशित किया गया है। अप्रैल में जून तक तीन माह का राशन एक साथ मिलेगा लेकिन भंडारण नहीं होने से वितरण प्रभावित होगा। इस कारण भंडारण में तेजी लाने कहा गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  शिक्षा के क्षेत्र में योगदान का सम्मान, मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव समारोह में केदार कश्यप ने सम्मानित किए शिक्षक

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins