छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शहीदों, शिक्षकों के सम्मान में पौधरोपण आज …

By kadwaghut|11 Jul 2026, 11:17 AM
f X W

राजनांदगांव | ग्राम पंचायत बांट गांव में साल 2025 में रोपे गए 1400 पौधों में 1300 पौधे हरे-भरे, जिंदा और सुरक्षित है। अब वहां पर 2400 से ज्यादा पौधे रोपने का लक्ष्य है। ग्राम पंचायत बाटगांव ने यह शानदार पहल की। पौधरोपण और देखभाल में ग्रामीणों के साथ छात्र युवा मंच के युवाओं ने जिम्मेदारी लेकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिसाल पेश की है।

Advertisement
Advertisement

शहीदों शिक्षकों, डॉक्टरों, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में पौधरोपण किया जाएगा। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे। बाटगांव की 5 एकड़ भूमि को ग्राम पंचायत बाटगांव और वन विभाग के द्वारा पौध रोपण करने के लिए तैयार किया जा चुका है। वन विभाग द्वारा फलदार, छायादार और औषधीय गुणों वाले पौधे उपलब्ध कराए गए है। पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, छात्र युवा मंच के युवा पौधों का रोपण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के हाथों शुभारंभ के बाद पौधरोपण का सिलसिला जारी रहेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins