छत्तीसगढ़

CG : बिलाईगढ़ में संदिग्ध मांस बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार …

बिलाईगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस बिक्री के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 10 किलो 500 ग्राम संदिग्ध मांस बरामद किया गया है।

मामले की कार्रवाई बजरंग दल कार्यकर्ता राजा साहू की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में बताया गया था कि भटगांव कॉलेज के पास स्थित कुछ घरों में गौमांस की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी और तीन अलग-अलग घरों से मांस जब्त किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लीलाराम, रामरतन और अनिल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मृत पशुओं का मांस काटकर अपने उपयोग के लिए लाते थे।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु संरक्षण से संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जब्त मांस के नमूने को जांच के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी के पास भेजा गया है, ताकि उसकी पुष्टि हो सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button