छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : सेवा सेतु : ऑनलाइन आवेदन से घर बैठे मिल रही शासकीय सेवाएं…

By kadwaghut|06 Sep 2026, 4:26 PM
f X W

अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, सेवा सेतु से ऑनलाइन मिल रहीं 441 से अधिक सेवाएं
विष्णु भैया की पहल से घर बैठे बना बच्चों का आय प्रमाण पत्र, धनेश साहू ने जताया आभार

सूरजपुर । राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और जन सुलभ बनाने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल प्रभावी माध्यम के रूप में उभर रहा है। डिजिटल सुशासन की इस अभिनव पहल के तहत नागरिकों को 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गईं हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई सेवा सेतु योजना आम नागरिकों तक शासकीय सेवाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। जहां पहले कभी शासकीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब डिजिटल सेवाओं ने इस प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बना दिया है। भैयाथान तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जूर निवासी धनेश कुमार साहू ने अपने दोनों बच्चों अरविन्द साहू और आकांक्ष साहू के आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन किया। आवेदन के निराकरण के बाद दोनों बच्चों का आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

धनेश साहू बताते हैं कि पहले ऐसे कार्यों के लिए तहसील कार्यालय जाना पड़ता था। आने-जाने में समय और श्रम खर्च होता था। सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन करने से उन्हें इस प्रक्रिया में काफी सुविधा मिली और शासकीय सेवा का लाभ आसानी से प्राप्त हुआ।

READ ALSO  CG : अपने ही बच्चे के अपहरण में मां बनी आरोपी, हाईकोर्ट ने लगाई कार्यवाही पर रोक ...

उन्होंने कहा कि विष्णु भैया की पहल से शुरू हुई ऐसी डिजिटल सुविधाओं से अब आम लोगों का काम आसान हो रहा है। पहले प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब घर बैठे आवेदन कर सुविधा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख संबंधी सेवाएं, नाम संशोधन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े आवेदन, श्रम एवं राजस्व विभाग की सेवाएं सहित विभिन्न विभागों की ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

अब नागरिकों को अलग-अलग सेवाओं के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे एक ही स्थान से ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button