छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: कानून-शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

By kadwaghut|03 Jan 2026, 9:59 AM
f X W

राजनांदगांव। थाना सोमनी क्षेत्र अंतर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमनी पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई अंकिता शर्मा के निर्देशन, मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में की गई।

Advertisement
Advertisement

पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिनांक 02 जनवरी 2026 को ग्राम बीरेझर में दर्ज एक रिपोर्ट के संबंध में साक्षियों से पूछताछ की जा रही थी। इस दौरान पुलिस कार्रवाई से आक्रोशित होकर कुछ व्यक्तियों द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने की नियत से आपसी वाद-विवाद किया गया।

घटना के संबंध में पुलिस ने
1. तिलकराम यादव, पिता भरोसाराम यादव, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम बीरेझर, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव तथा
2. हेमंत यादव, पिता भरोसाराम यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बीरेझर, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव
को मौके पर गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी कर, उन्हें प्रतिबंधित किए जाने हेतु धारा 126, 135(3) बीएनएसएस का इस्तगाशा तैयार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार दोनों आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध ऐसी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: नववर्ष में शांति भंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, दो बदमाश गिरफ्तार

READ ALSO  राजनांदगांव : रुदगांव में रामधुनी स्पर्धा, मंडलियों ने दी प्रस्तुति ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins