छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : स्वतंत्रता दौड़ में स्कूली विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह …

By kadwaghut|15 Aug 2026, 10:06 AM
f X W

राजनांदगांव | जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ कराई। इसमें सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसंतपुर, गोकुल नगर के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। दौड़ में जिले के अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सभी ने हाथ में तिरंगा लिया। देशभक्ति के नारे लगाए। कार्यक्रम की शुरुआत अंतर राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से हुई। दौड़ गौरव पथ से होते हुए अंबेडकर चौक तक पहुंची। तय मार्ग से लौट कर फिर अंतर राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में समापन हुआ। पूरे रास्ते में विद्यार्थियों में उत्साह दिखा। तिरंगा लेकर दौड़ते बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस का संदेश लोगों तक पहुंचाया। दौड़ के जरिए राष्ट्र प्रेम, एकता, अनुशासन, देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : जिला अस्पताल को एफएसएसआई का 5-स्टार ‘ईट राइट कैंपस’ प्रमाण-पत्र ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins