छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : हिंदू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन, हिंदू विरोधी गतिविधियों का लगाया आरोप …

राजनांदगांव l हिंदू जागरण मंच ने शहर में संचालित लेंस कार्ट के दो स्टोर्स के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक तथा अनुपम नगर स्थित स्टोर्स के बाहर पहुंचकर कंपनी पर हिंदू भावनाओं के खिलाफ गतिविधियां करने का आरोप लगाया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई।

शहर में सोमवार को हिंदू जागरण मंच द्वारा लेंस कार्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लेंस कार्ट द्वारा हिंदू समाज और हिंदू भावनाओं के विरुद्ध कथित गतिविधियां की जा रही हैं, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन के सदस्यों ने प्रशासन से भी इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की। उनका कहना था कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा सामने आ सकती हैं। मुख्य रूप से सुशील लड्ढा, प्रभात गुप्ता, सविता बोस, रिंकू तिवारी, दिनेश झूलन, कुबेर साहू, महेंद्र जंघेल, जुगल गुप्ता, ऋषभ मल, मनोज गोलछा, अरुण राय, राकेश कसार, आशीष टिंकू सोनी, मुकेश सोनी, रोहित सिन्हा, अभय सिन्हा, रामकुमार सिन्हा, नीलू साहू, विद्या यादव, मधु बैद, ज्योति खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button