छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : रजत जयंती महोत्सव के अन्तर्गत वरिष्ठजन सम्मान समारोह आयोजित

By kadwaghut|17 Dec 2025, 7:12 PM
f X W

– कलेक्टर ने वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल, पुष्पमाला से किया सम्मानित


राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती वर्ष अंतर्गत नगर के भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का भजन कीर्तन एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर जितेन्द्र यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कलेक्टर ने शॉल, श्रीफल, पुष्पमाला से बुजुर्गों को सम्मानित किया तथा आवश्यक सामग्री का वितरण किया। उन्होंने संस्था के गतिविधियों, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्था की प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने संस्था संचालन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण विभाग वैशाली मरडवार, संस्था के संरक्षक गौतम पारख, अध्यक्ष गौतम काकरिया, सचिव उमेद गिडिया उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : ईडब्ल्यूएस लागू कराने और यूजीसी के विरोध में भिलाई में जुटेंगे राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता

Related Articles

Back to top button