DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 10 मई को

By kadwaghut|01 May 2026, 5:09 PM
f X W

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य को संवारने के लिए राज्य शासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश की तैयारी शुरू हो गई है। इन विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट और एनडीए में सफल होने के लिए गहन प्रशिक्षण देना है।  

Advertisement
Advertisement

        आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के आयुक्त द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस सत्र की प्रवेश परीक्षा आगामी 10 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए विद्यार्थियों को सुबह 9.30 बजे से 10 बजे के बीच ओएमआर शीट भरने का समय दिया जाएगा, जिसके पश्चात प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्राक्चयन परीक्षा संपन्न होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 1 मई से परीक्षा के दिन 10 मई की सुबह 9.30 बजे तक आधिकारिक वेबसाइटhttps://eklavya.cg.nic.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो वे अपने संबंधित जिले के आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त कार्यालय से संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins