छत्तीसगढ़

CG : बरतीकला विद्यालय ने रचा सफलता का स्वर्णिम इतिहास, बोर्ड परीक्षा 2026 में फिर लहराया परचम …

By kadwaghut|01 May 2026, 11:55 AM
f X W

वाड्रफनगर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरतीकला ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में एक बार फिर ऐतिहासिक सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। लगातार बेहतर परीक्षा परिणामों की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा। कुल 101 विद्यार्थियों में से 91 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला। आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य श्री धर्मेंद्र कुमार ने मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement

कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थी: अजीत कुमार गुप्ता – 93.6% अवलेक गुप्ता – 91.4% विजयंती एवं विशाल गुप्ता – 91% वहीं कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने भी 92 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ शानदार सफलता अर्जित की। कक्षा 10वीं के टॉप विद्यार्थी: गौरव सोनी – 91.6% सार्थक चौरसिया – 88.66% हिमांशु – 86.8% प्राचार्य का संदेश “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, यह केवल कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम होती है।” इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के समस्त शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। बरतीकला विद्यालय की यह ऐतिहासिक सफलता न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। विद्यालय ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins