छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 9 इलाकों में आज शाम नलों में पानी नहीं आएगा…

By kadwaghut|05 Oct 2026, 11:20 AM
f X W

राजनांदगांव | शहर में पानी टंकियों की सफाई के अभियान के तहत सोमवार को चिखली दीनदयाल नगर की 11 लाख लीटर क्षमता वाली टंकी की सफाई होगी। इसके चलते 5 अक्टूबर की शाम इस टंकी से जुड़े क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। निगम के अनुसार 6 अक्टूबर की सुबह से पानी की सप्लाई सामान्य हो जाएगी।

टंकी की सफाई के दौरान पानी का भंडारण नहीं हो पाएगा, इसलिए शाम की सप्लाई प्रभावित होगी। इसके दायरे में शांतिनगर, चिखली, बिहारी चाल, पुराना ढाबा, रमन बाजार, दीनदयाल नगर, गठुला नाला, चिखली झुग्गी-झोपड़ी और अंबेडकर चौक शांतिनगर क्षेत्र शामिल हैं। निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने बताया कि टंकियों की हर छह महीने में सफाई कराई जाती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : लखोली नाका से कन्हारपुरी जाने वाली सड़क जर्जर, राहगीर परेशान...

Related Articles

Back to top button