छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : 2 युवकों पर चाकू से हमला, आरोपी ने 9 बार हमला किया…

By lokesh sharma|21 Dec 2025, 9:22 PM
f X W

रायपुर: रायपुर के चंगोराभाठा में पुरानी रंजिश के चलते 2 युवकों पर चाकू से हमला हुआ है। आरोपी ने एक युवक चाकू से 9 बार हमला किया है। युवक गंभीर रूप से घायल है। एम्स में इलाज चल रहा है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। वहीं, दूसरे मामले में नवा रायपुर के एल्सवेयर रेस्टोरेंट में शनिवार रात एक युवक से मारपीट हुई है। 2 लड़कों ने रास्ते से हटने की बात पर विवाद किया, फिर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

Advertisement
Advertisement

दरअसल, पहला मामला चंगोराभाठा का है। धनवंतरी मेडिकल के पास रहने वाली नेहा देवांगन ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। 13 दिसंबर की रात उसके पति जीवन देवांगन पर सुभाष देवांगन और राजू देवांगन ने हमला किया। नेहा ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे उसका पति जीवन देवांगन अपने दोस्त पीयूष सोनी के साथ बैटरी का इंतजाम करने शीतला मंदिर के पास गया था। वहां सुभाष देवांगन उसके पति का नाम लेकर गाली-गलौज कर रहा था। जीवन देवांगन की पत्नी ने बताया कि जब जीवन ने आरोपी को गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने चाकू से वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए पीयूष सोनी पर भी हमला किया गया। हमले में जीवन देवांगन के गर्दन, पेट, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं हैं।

वहीं पीयूष सोनी के पेट में चोट पहुंची। वारदात के बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जीवन देवांगन को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पीयूष सोनी का इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर सुभाष देवांगन और राजू देवांगन के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

READ ALSO  राजनांदगांव : अपर कलेक्टर सीएल मारकंडेय को बनाया राजगामी संपदा न्यास का सीईओ ...

READ ALSO  CG : विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत विभिन्न विभागों की कार्ययोजनाओं की व्यापक समीक्षा…

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins