उत्तर प्रदेशराज्‍य

गाजियाबाद में आग लगने की घटना, मुख्यमंत्री योगी ने त्वरित संज्ञान लिया

By Admin|29 Apr 2026, 4:39 PM
f X W

गाजियाबाद में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के दिए निर्देश

सीएम योगी ने कहा, राहत कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

लखनऊ
 गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बहुमंजिली आवासीय भवन में भीषण आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश देते हुए राहत कार्य में तेजी लाने के लिए कहा।

सीएम योगी ने कहा कि मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर, डीएम को भी मौके पर पहुंचने के दिए निर्देश हैं। गौरतलब है कि बुधवार सुबह इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में कई फ्लैट आ गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग समेत अन्य टीमें बचाव के लिए मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ओंकारेश्वर की रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत, दिसंबर तक खंडवा से MEMU चलाने की योजना

Related Articles

Back to top button